अखिल भारतीय लोधी/लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) जिला कार्यकारणी का गठन

अजमेर 31 दिसंबर // चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चांदबावड़ी अजमेर में अखिल भारतीय लोधी/लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसमें श्री श्याम सिंह लोधा प्रांतीय अध्यक्ष आलोक राजस्थान, कमल सिंह लोधा राष्ट्रीय महासचिव आलोक, लाल सिंह लोधा प्रांतीय अध्यक्ष अवंतीबाई फाउंडेशन, जितेंद्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक का सानिध्य एवम् मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मीटिंग में चुनाव अधिकारी प्रहलाद सिंह की उपस्तिथि में आलोक जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सर्व सम्मति से संरक्षक विष्णुकुमार वर्मा, मार्गदर्शक अमरसिंह चीफ इंजीनियर, संयोजक डा. सुरेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अमरचन्द पथरिया, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखीसिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पथरिया, मुख्य महासचिव कीर्ति वर्मा, महासचिव सोहनलाल पथरिया, श्रीमती मधु वर्मा, संगठन सचिव किशनलाल पथरिया, कोषाध्यक्ष दीपक पथरिया, ऑडिटर अलोक वर्मा, विधि सलाहकार ललित कुमार वर्मा एवम मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार को चुनकर आलोक के साथ समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

error: Content is protected !!