केकडी 2 जनवरी(पवन राठी) /
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल कार्यसिमिति की बैठक रविवार को प्रातः 11 बजे विनायक वाटिका में सम्पन्न हुई।बैठक का प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र रहा जिसमे भाजपा नेता
राजेन्द्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,पूर्व चेयरमैन किशन लाल डसानिया,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली व कन्हैयालाल जेतवाल मंचशीन थे।सत्र के8 अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने की,वन्देमातरम के साथ अतिथियों द्वारा भारतमाता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत को परम् वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है,पार्टी आज जिस वट वृक्ष के रूप में खड़ी है उसको यहां तक पहुंचाने में हजारों लाखों कार्यकर्ताओ की मेहनत लगी है जिन्होंने कभी सता के बारे में नही सोचा था केवल राष्ट्र सेवा के लिए पैदल साइकिलों पर भूखे प्यासे रहकर भी संगठन के लिए कार्य किया ओर खुद पोस्टर बेनर चिपकाते थे उनका उद्देश्य यही था की देश खोया हुआ अपना पुराना गौरव वापस हासिल करें,इसके लिए भी मूल्य आधारित राजनीति को महत्व दिया,हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपेयी ने पार्टी के सहयोगियों के कहने पर भी उन्होंने वोटो का जोड़तोड़ करने से मना कर दिया ओर भरी संसद में कहा कि आज जो हम पर हंस रहे हैं उन पर जनता हंसेगी और भारतीय जनता पार्टी एक दिन पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी साथियों उसी क्रम में आज पार्टी सशक्त मंडल अभियान चला रही है अतः सभी इस में अपना सहयोग प्रदान करें। अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के लिए कार्यक्रम कार्यकर्ता और कार्यालय जरूरी है इसके लिए पार्टी जिला स्तर पर अपने कार्यालय स्थापित कर रही है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग लिया जा रहा है अपने अजमेर में भी जिला स्तर पर भाजपा का कार्यालय बनकर तैयार हो रहा है शीघ्र ही उसका लोकार्पण होगा इसके लिए भी पार्टी ने समर्पण निधि कार्यक्रम प्रारंभ किया है ताकि कार्यालय को सुचारू व्यवस्थित तरीके से चलाया जा सके अतः सभी कार्यकर्ता अपने इसमें सहयोग प्रदान करें। पूर्व चेयरमैन व पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल रसानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है लेकिन इस स्थान को बरकरार रखने ओर लगातार सत्ता में रहकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत करनी होगी तथा संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को तैनात कर सरकार की योजनाओं को वहां तक पहुंचा कर पार्टी के पक्ष में जो माहौल बना हुआ है उसे वोट में बदल कर लगातार सत्ता बनाए रखनी होगी तब ही भारत पुनः विश्व गौरव बन सकेगा, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की मजबूती में लगी हुई है इसके लिए मंडल व भूत को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता छूट जाए साथ ही संगठन चलाने के लिए समर्पण नीति के रूप में पार्टी एकत्रित करने का अभियान चला रही है उसमें भी सभी सहयोग प्रदान करें पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जयपाल व रामनिवास दिल्ली तथा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी नेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता से बिना किसी भेदभाव के संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने संगठन कार्यो की प्रस्तावना रखी व अब तक के कार्यो के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओ को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगे सशक्त मण्डल के लिए सक्रिय बूथ समिति के निर्माण व समर्पण निधि कार्यक्रम कद लिए जुट जाने का कार्यकर्ताओ से निवेदन किया,द्वितीय सत्र की अध्यक्षता हिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर ने की व मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने सशक्त मण्डल व समर्पण निधि के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया,तृतीय सत्र की अध्यक्षता पार्षद उषा जेन ने की व मण्डल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसमे कोरोना काल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मर केंद्र सरकार द्वारा देशवधियो को निशुल्क रिकार्ड टीकाकरण के लिए व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बधाई दी,तथा कांग्रेस की राजस्थान सरकार जो कोरोना काल मे आपसी अंतर्द्वंद की शिकार होकर होटलो में कैद रही व मुख्यमंत्री अपने आवास में बंद रहे गाथा जनता को भगवान भरोसे छोड़े रखा इसके लिए निंदा की गई तथा कांग्रेश पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी बेरोजगारों को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता देने सहित अन्य को अनेक सपने दिखाकर वोट हासिल किए लेकिन न तो कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ कर सकी वरना ही युवाओं को रोजगार दे सकी तो थाना बेरोजगारी भत्ता देश की बल्कि बिजली की दरें बार-बार बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया वही राजस्थान में विकास कार्य ठप पड़े हैं प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान मात्र ढकोसला साबित हो रहे हैं उनमें कोई कार्य नहीं हो रहे हैं केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों के कार्य इन शिविर में किए जा रहे हैं शिक्षा व्यवस्था ठप पड़ी है सुरक्षा व्यवस्था चिंतन हो रखी है अपराध बेलगाम हो रखे और सरकार मदमस्त और की है जिससे प्रदेश में लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई है नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रिकॉर्ड के अनुसार दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान 2020 में फिर एक बार प्रथम स्थान पर है अतः भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल के कार्य का समिति राजस्थान में अब तक की सबसे नकारा व जनविरोधी सरकार जिसके 3 वर्षीय को शासन में राजस्थान महिला दुष्कर ने देश में पहले नंबर पर भ्रष्टाचार में देश में पहले नंबर पर साइबरक्राइम में देश में पहले नंबर पर बच्चों की तस्करी में देश में पहले नंबर पर बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने में देश में पहले नंबर पर बेरोजगारी में देश ने दूसरे नंबर पर होने पर साथी अजमेर देहात जिले में भी कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है संगठन अपराधी गिरोह लूट का सूट वह गोलीबारी आम हो चुकी है किसानों को यूरिया खाद वह बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है नकली खाद माफिया सक्रिय है केकड़ी शहर में सफाई व्यवस्था ठप पर सफाई कर्मियों की नई भर्ती नहीं की जा रही है शुरू से सूअरों द्वारा किसानों की फसलें चौपट की जा रही है बाजार में अतिक्रमण की भरमार है जिससे आम आदमी का पैदल निकलना भी दुश्वार है पूर्व की किसानों की फसलें अतिवृष्टि अनावृष्टि से जो नष्ट हो गई थी उनका मुआवजा नहीं मिलने से किसान भी हैरान परेशान है तथा केकड़ी शहर में विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जा रहा है तथा घटिया निर्माण कार्यों से सरकारी धन की बर्बादी हो रही है जिससे आम जनता त्रस्त है इन सबके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा से लेकर जिला व उपखण्ड तक समय-समय पर आंदोलन कर जनता की आवाज उठाई फिर भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है अगर आगे भी सरकार बिना भेदभाव के असमजन्ता को राहत नही पहुंचाती है तो पार्टी आंदोलन कर संघर्ष करेगी इस राजनीतिक प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, समापन सत्र में केकड़ी शहर मंडल उपाध्यक्ष विमला डसानिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,पार्षद मिश्रीलाल डसानिया भाजपा नेता दशरथ साहू,कोषाध्यक्ष व पार्षद लोकेश साहू मंचासीन रहे सभी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुटता से संघर्ष करते हुए कांग्रेस के कुशासन से आमजन को राहत दिलाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान करने के लिए बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया पार्षद प्रीति जैन ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ मण्डल कार्यसिमिति बैठक का समापन हुआ,मंच संचासलन महामंत्री रामबाबू सांगरिया व अर्जुनसिंह शक्तावत ने किया,कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री कमल सांखला,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,महामंत्री सीमा साहू ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया व पार्षद सुरेश साहू,मण्डल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास,महावीर साहू,मंत्री प्रीतम जेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली,उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य,युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल जाट,उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,मण्डल मंत्री प्रीतम जैन, राम लाल डसानिया, दिनेश वैष्णव, विनोद विजय, हरीश गोपलान,महेश बोयत, हर्ष व्यास,, केदार तेली व दीपू सिंह व विजय गोयल ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।