पेंशनर शाखा ने मरीजो को बांटे फल

केकड़ी 3 जनवरी (पवन राठी)पेंशनर समाज उपशाखा केकड़ी द्वारा आज सोमवार को प्रातः 11 बजे जिला चिकित्सालय केकड़ी में भर्ती अंतरंग रोगियों को फल वितरित कर उनकी कुसल क्षेम पूँछी।
उपशाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि उपशाखा केकड़ी द्वारा विगत 16 वर्षों से रोगी सेवा प्रकल्प के तहत बिना मौसम की परवाह किये रोगियों को माह के प्रथम सोमवार को फल वितरित किये जा रहे है।आज भी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय द्वारा फल वितरित किये गए।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन रामकरण चौधरी कृष्ण गोपाल दाधीच कैलाश चंद शर्मा कैलाश चंद पारीक घीसालाल माली राधा कृष्ण जोशी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय राजेन्द्र आचार्य आदि ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की।

error: Content is protected !!