4 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिलाधीश अजमेर नगर निगम आयुक्त व पुलिस अधीक्षक से पुष्कर रोड पर मित्तल अस्पताल के बाहर अवैध रूप से चल रही वाहन पार्किंग को हटवाने की मांग की है कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से मित्तल अस्पताल प्रशासन ने पुष्कर मार्ग पर मुख्य सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग का संचालन कर रखा है जिस पर दर्जनों वाहन प्रतिदिन खड़े रहते हैं जिससे आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है एवं यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण कई बार सड़क जाम हो जाती है प्रशासन इस ओर ध्यान दें इस पार्किंग को यहां से अभिलंब हटा दें एवं अस्पताल प्रशासन को पावन करेगी उस के प्रांगण में जो जगह है उसके अंदर आने वाले मरीजों की पार्किंग व्यवस्था का संचालन करें जिससे आम जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े ।