युथ कांग्रेस नेता डॉ. सुनील लारा व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान सचिव सागर मीणा के नेतृत्व में कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रोन महामारी को देखते हुए स्कूल बंद करने को लेकर माननीय जिला कलेक्टर महोदय से मांग की।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा नेे बताया कि जिस तरह से कोरोना की तीसरी लहर की आंषका व नया वैरियन्ट ओमिक्रोन पूरे देष में अपने पैर पसार रहा है व भ्रामक रूप ले रहा है जिससे लोगो को काफी भय का माहौल व्याप्त है। इसको लेकर दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद करने के आदेष प्रदान किये गये है जिससे बच्चो को इस भंयकर बिमारी से बचाया जा सके तथा जिस तरह से अजमेर में भी रोजाना कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है और सिटी बस, टैम्पो में बच्चो को भरकर ले जाया जा रहा है जिसमें कोरोना गाईडलाईन की बिल्कुल भी पालना नहीं की जा रही है। इसी को लेकर आज युवक कांग्रेस द्वारा माननीय जिला कलेक्टर महोदय को भी अजमेर के स्कूल बंद करने हेतु मांग की गई।
सचिव सागर मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय द्वारा ज्ञापन पढ़कर छात्रहितो को ध्यान में रखते हुए व नये वैरियन्ट को देखते हुए जल्द ही उक्त सम्बन्ध में निर्णय लेने का आष्वासन दिया।