अग्रवाल महिला समिति की पिकनिक और साधारण सभा संपन्न

अग्रवाल महिला समिति अजमेर द्वारा साधारण सभा का आयोजन पिकनिक के साथ किया गया समिति के अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल महिला समिति द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में पिकनिक का आयोजन किया गया यह पिकनिक पुष्कर स्थित हिल व्यू फॉर्म में आयोजित किया की गई जिसके साथ सदस्यों की साधारण बैठक का भी आयोजन हुआ।
अग्रवाल ने बताया कि पिकनिक पर महिलाओं को इंडोर और आउटडोर गेम्स खिलाए जिसमे इंडोर गेम्स में हाउसी,अंतराक्षरी और पजल गेम खिलाएं वहीं आउटडोर गेम्स में चेयर रेस, खोखों, सतोलिया जैसे खेलों का महिलाओं ने लुत्फ़ उठाया। पिकनिक पर गई सभी महिलाओं को दो ग्रुप में टीमें बना कर खेल किले गए और सभी सदस्यों को पुरस्कार दिए ।
सचिव स्मिता बंसल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित साधारण सभा में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और नए पदाधिकारियों और कार्यकारणी का अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम में अनीता ऐरन, अनुपमा अग्रवाल, अरुणा गर्ग, अरुणा जिंदल, तरुणा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सरिता पालीवाल , मंजू बिंदल का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!