किसान संघ की बैठक में ग्राम इकाई का गठन

केकडी 7 जनवरी(पवन राठी) शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई बोगला,ग्राम पंचायत कालेड़ा कृष्ण गोपाल की बैठक हनुमान मंदिर के सामने आयोजित की गई,जिसमे संभाग अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा,सहकारिता प्रमुख राजेंद्र प्रसाद शर्मा,संरक्षक अशोक डुंगरिया,तहसील अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने किसान संघ की आवश्यकता, उद्देश्य,महत्व पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही फसल बीमा पर विस्तार से जानकारी दी गई।आज ग्राम इकाई का निर्वाचन किया गया जिसमे अध्यक्ष रमेश जाट, मंत्री राम प्रसाद जाट, युवा प्रमुख महाराम गुर्जर,महिला प्रमुख ननिता पत्नी राजेश गर्ग, व्यस्न मुक्ति प्रमुख किशन गोपाल सेन,स्वच्छता प्रमुख रोहित गुर्जर, जैविक प्रमुख महेंद्र कुमार गर्ग, गौ सेवा प्रमुख बद्री लाल जाट, जल संरक्षण प्रमुख ओम प्रकाश बैरवा, पौधा रोपण प्रमुख सत्य नारायण भील, सुरक्षा प्रमुख भोज राज जाट सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!