एच आर एम एस तथा अन्य परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन

अजमेर मंडल पर आज दिनांक 07.01.2022 को मंडल के उदयपुर, राणा प्रतापनगर व मावली जंक्शन स्टेशनों पर एचआरएमएस एवं अन्य परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन में किया गया I मंडल रेल प्रबंधक महोदय श्री नवीन कुमार परसुरामका के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री हेमंत सुलानिया व सहायक कार्मिक अधिकारी की उपस्थिति में मंडल के कल्याण निरीक्षकों व कार्मिकों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित इन शिविरो में 289 रेल कर्मचारियो की समस्याओं व शिकायतों का निवारण शिविरस्थल पर ही कर दिया गया I
एच आर एम एस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) अर्थात मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल रेलवे कर्मचारियों को अपने वेतन वृद्धि, पदोन्नति और परिवार के रिकॉर्ड आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है| इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना, साथ ही कर्मचारियों की सेवा रिकॉर्ड को इलेक्ट्रॉनिक बनाना है, जिससे कर्मचारी अपनी सेवा एवं सुविधा संबंधी जानकारी स्वयं देख सकते हैं| रेल प्रशासन को भी कर्मचारी से संबंधी जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त हो जाती है |
आवश्यकता पड़ने पर डेटा में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए अनुरोध इसी पोर्टल पर किया जा सकता है| एचआरएमएस से प्रमोशन, ट्रांसफर, रिटायरमेंट ऑर्डर भी जारी किए जाते हैं| अपने आप कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड अपडेट हो जाते हैं | इससे सर्विस रिकॉर्ड में मैनुअल एंट्री पर निर्भरता कम हो गई है | जैसे ही एचआरएमएस की ओर से कोई आदेश जारी किया जाता है | वैसे ही कर्मचारियों को भी संदेश मिल जाता है| इस प्रक्रिया में किसी भी मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं रहती है| रेलवे सिस्टम में कर्मचारी हित में पारदर्शिता लाने हेतु यह एक बड़ा कदम है
मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!