केकड़ी 21 जनवरी(पवन राठी)प्रदेश में विगत कुछ दिनों से मचे कोहराम ने शुक्रवार को अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर कोहराम मचा कर रख दिया।कोहरे के कारण क्रूजर जीप मार्बल से लदे ट्रेलर से जा भिड़ी।इस भीषण दुर्घटना से राजमार्ग पर चीख पुकार मच गई।दुर्घटना में 60 वर्षीय प्रौढ़ की मौत हो गई एवम 6 घायल हो गए और क्रूजर में सवार 3-4बच्चो के खरोंच तक नही आई इसे कुदरत का करिश्मा कहे या संयोग !
गौर तलब है कि मध्य प्रदेश मूल का हाल जोधपुर निवासी परिवार मध्यप्रदेश पारिवारिक गम में शामिल होने क्रूजर में सवार होकर मध्य प्रदेश जा रहा था कि यह हादसा घटित हो गया।।
मृतक सरमालियाश्योपुर मध्यप्रदेश हाल जोधपुर निवासी हरिया बंजारा उम्र 60 है।घायलों में लूनी जोधपुर निवासी क्रूज चालक सुरेश प्रजापत सहित शंकर बंजारा सोनाराम बंजारा-सुशीला बंजारा-कमला बंजारा -अनिल बंजारा सभी सरमालिया जिला श्योपुर मध्यप्रदेश हाल जोधपुर निवासी सम्मिलित है।एक छोटे बच्चे के सिर में भी छोटे आई है।
हादसे के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों और मृतक की बॉडी को जिला अस्पताल केकड़ी भिजवाया गया।पी एम ओ गणपत राज पुरी ने अस्पताल पंहुच कर अपनी टीम से घायलों का उपचार शुरू करवाया ।घटना की सूचना मिलने पर केकड़ी सदर पुलिस थाने से सहायक उप निरीक्षक प्रभुलाल मय जाप्ते ने अस्पताल पंहुच कर घायलों के उपचार की जानकारी ली और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया।