पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मण्डल के स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं निचीतपुर -तेतुलमारी स्टेशनों के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगीः-
1. गाडी संख्या 19608, मदार – कोलकाता रेलसेवा दिनांक 07.02.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा दिनांक 10.02.22 को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगीः-
1. गाडी संख्या 12395, राजेन्द्रनगर पटना-अजमेर रेलसेवा दिनांक 09.02.22, 16.02.22 एवं 23.02.22 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12396, अजमेर-राजेन्द्रनगर पटना रेलसेवा दिनांक 11.02.22, 18.02.22 एवं 25.02.22 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर