पालिका की विशेष बैठक 3 फरवरी को

केकड़ी 31 जनवरी (पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी की विशेष बैठक 3 फरवरी को आहूत की गई है।
अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि विशेष बैठक का एक सूत्री एजेंडा सफाई कर्मचारियों की भर्ती 2018 बाबत मान्य राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की क्रियान्विति पर विचार कर निर्णय लिया जाना है। गौर तलब है कि 2018 की सफाई कर्मचारी भर्ती सम्वन्धी याचिका मान्य राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन थी अब उस पर मान्य न्यायालय द्वारा आदेश पारित किये जा चुके है।

error: Content is protected !!