चौधरी को दी श्रद्धांजलि

केकड़ी 31 जनवरी(पवन राठी)भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज कटारिया धर्मशाला में दिवंगत युवा मोर्चा अध्यक्ष एवम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं के मुह से शब्द नही निकल पा रहे थे रुंधे गले से वक्ताओं ने चौधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गौर तलब है कि चौधरी रविवार को अपने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कार्य का अवलोकन कर रहे थे उसी दौरान पड़ोसी के मकान की 100 फ़ीट लंबी और 10 फ़ीट ऊंची दीवार भर भरा कर धमाके के साथ गिर गई और चौधरी उसके नीचे दबकर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पंहुचाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण अजमेर रेफर कर दिया गया था।अजमेर में उपचार के दौरान ही चौधरी ने दम तोड़ दिया था।
श्रद्धांजलि सभा मे भा ज यु मो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलियां राजेन्द्र विनायका शहर अध्यक्ष अनिल राठी प्रधान होनहार सिंह पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष किशन लाल डसानीया महा मंत्री रामबाबू सागरीय कमल सांखला लक्ष्मण सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला मंत्री इंदु मित्तल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर सहित अनेको पार्षद गण एवम भाजपा के विभिन मोर्चो के पादधिकारीगन एवम कार्यकरताओ का हुजूम उपस्थित था।

error: Content is protected !!