युवाओं ने दी युवा नेता सांवरलाल को श्रद्धांजलि

केकड़ी 31 जनवरी भारतीय जनता युवा मोर्चा केकड़ी के कर्मठ जुझारू व्यक्तित्व के धनी शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष स्व.सांवरलाल पटेल के असामयिक निधन पर केकड़ी नगर के संभ्रांत नागरिकों युवाओं भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों,बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते युवा नेता को अपने शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी,ययव मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सांवरलाल पटेल के असामयिक निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है जिसकी क्षति पूर्ति करना असंभव है। सांवरलाल पटेल ने अल्प आयु में ही युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों में खास पहचान स्थापित की जिससे वे जन-जन में लोकप्रिय रहे लेकिन विधाता की होनी को कोई टाल नहीं सकता और एक आकस्मिक हादसे से कुछ ही घंटों में यह व्यक्तित्व हमेशा हमेशा के लिए अपना नाम छोड़ते हुए इतिहास में विलीन हो गया हम परमात्मा से उनको मोक्ष प्रदान करने व समस्त परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि अजमेर देहात जिले के 31 मंडलों में सबसे कर्मठ कार्यकर्ता को हमने खो दिया है जिसकी पूर्ति असम्भव है हम परमपिता परमेश्वर से इन को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं,भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा की सांवर लाल पटेल के रूप में कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी कमी हमें सालों साल खलेगी ईश्वर से यही कामना करते हैं कि उनको मोक्ष प्रदान करें।श्रद्धांजलि सभा को केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास भाजपा नेता राव वीरभद्र सिंह बघेरा, मिथिलेश गौतम, पूर्व चेयरमैन किशनलाल डासानिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदु मित्तल,जिला उपाध्यक्ष पूनम ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,महामंत्री कमल सांखला,विनोद गोठरवाल,मिश्रीलाल डसानिया महाविर सिंह भाटी,गोविंद पटेल,हिमांशु वर्मा,चन्द्रप्रकाश विजय,महेश बोयत,एडवोकेट योगेंद्र सिंह,उज्ज्वल जेन,लोकेश साहू,सुरेश साहू सहित अनेकों स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों युवाओं गणमान्य नागरिकों ने अपने शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की सांवरलाल जाट के रूप में युवा धरोहर की जो क्षति केकड़ी नगर को हुई है उसकी पूर्ति करना असंभव है हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में स्थान प्रदान करें व समस्त परिजनों को विपदा की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करें। इस मौके पर मौन रखकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल उबाना, प्रदेश महामंत्री राज कुमार बिंवाल चंद्रवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत जिला महामंत्री देवव्रत सिंह मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास,पार्षद हितेश व्यास,राजेश चौधरी,दसरथ साहु, युवा मोर्चा सरवाड़ देहात अध्यक्ष पवन साहू व गुमान गुर्जर श्री राम आचार्य, बंटी माली, कमल शर्मा सहित सहित सेंकडो भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व नगर के युवा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने किया।

error: Content is protected !!