दो दिवसीय ध्वजा रोहण कार्यक्रम 4-5 फरवरी को

केकड़ी 1 फरवरी(पवन राठी)जैन स्वेताम्बर खतरगच्छ संघ केकड़ी के तत्त्वावधान में सब्जी मंडी स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर में दो दिवसीय ध्वजारोहण कार्यक्रम 4 व 5 फरवरी को साध्वी समकित प्रज्ञा एवम साध्वी स्वस्ति प्रज्ञा की प्रेरणा से आयोजित किया जाएगा। 4 फरवरी को सुवासरा मध्यप्रदेश निवासी विधिकारक प्रवीण भाई चोरडिया के निर्देशन में 18 अभषेक पूजन का आयोजन होगा।
संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंघवी ने बताया कि 4 फरवरी रात्री में भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें भजन गायकों द्वारा भजनों की सरिता बहाई जाएगी।
5 फरवरी को सुबह 70 भेदी पूजा चढ़ाई जाएगी। पूजन के बाद अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजा लाभार्थी सुरेंद्र कुमार नीरज कुमार कमल कुमार लोढ़ा परिवार द्वारा ध्वजा का आरोहण किया जाएगा।

error: Content is protected !!