शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की चादर शरीफ होगी पेश

चेयरमैन आबिद कागज़ी करेंगे सवेरे 11:00 बजे चादर पेश
——————————–
अजमेर 4 फरवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व महासचिव अकबर अली ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि 5 फरवरी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की चादर पेश की जाएगी जिसको लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी 5 फ़रवरी को सवेरे अजमेर शरीफ तशरीफ़ ला रहे हैं
अली ने बताया कि हर साल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जानिब से चादर शरीफ गरीब नवाज के दरबार में पेश की जाती है और पूरे मुल्क में अमन भाईचारा सौहार्द कायम रहे इसके लिए दुआएं की जाती है इस बार भी चादर शरीफ बड़ी शान शौकत के साथ दरबारे गरीब नवाज में पेश की जाएगी सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सवेरे 11:00 बजे निजाम गेट पर चादर शरीफ में शामिल हो
सादर प्रकाश नार्थ संपादक महोदय ।

अली अकबर मोयल
पूर्व महासचिव- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग

सौरव यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!