रघु शर्मा ने विद्यालयों के क्रमोन्नति प्रस्ताव भिजवाने के दिये अधिकारियों को निर्देश
सरकार का फोकस विद्यालयों के सर्वांगीण विकास पर
==================================
केकड़ी 5 फरवरी(पवन राठी) केकड़ीके प्राचीनतम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चारभुजा मंदिर के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण बसंत पंचमी शनिवार 5फरवरी को हुआ।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमचंद मोची ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के गुजरात प्रभारी, पूर्व चिकित्सा मंत्री , केकड़ी विधायक माननीय डा. रघु जी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस समारोह के अध्यक्षता नगर पालिका केकड़ी के चेयरमैन श्री कमलेश कुमार साहू ने की ।विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह शक्तावत -अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी, युवा नेता सागर शर्मा- श्रीमती संपत देवी झारोटिया- उपाध्यक्ष नगरपालिका केकड़ी, निर्मल चौधरी- नगर कांग्रेस अध्यक्ष थे।
डॉ रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब तक किराए के भवन में चल रहे विद्यालय का स्वयं का भवन बन गया है यह कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस क्रमोन्नत विद्यालयों के भवनों का विस्तार बालक बालिकाओं के लिए पृथक 2 शौचालयों का निर्माण खेल मैदान उपलब्ध करवाने पर रहा है।विकास के लिए धन की कोई कमी नही है उसके लिए मैं सदैव तैयार हूं।इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को क्रमोन्नति योग्य विद्यालयों के प्रस्ताव भिजवाने की कार्यवाही के भी निर्देश लगे हाथों दिए।
इस अवसर परश रतनलाल पंवार, उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास पंचोली विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू राहुल पारीक तहसीलदार केकड़ी, धर्मेंद्र जाटव संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अजमेर, अजय गुप्ता एडीपीसी समग्र शिक्षा अजमेर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरवाड़ रामेश्वर झारोटिया ,रमेश चन्द्र पारीक समाजसेवी रामगोपाल माली,ओमप्रकाश रमाकांत , रामराज,रोहित,नकवी अजय दाधीच, नन्दलाल, और एस.एम.सी के सदस्य,पार्षद महोदय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आयोजन में मनमोहन उपाध्याय, जितेंद्र सिंह राठौड़,अनिल कुमार वर्मा, महावीर प्रसाद बलाई श्रीमती प्रभा पंचोली,मंजू शर्मा,शांति शर्मा,शीलू राजावत,सोनू कुमावत,रमा दाधीच,वेणू सैन का विशेष सहयोग रहा।आयोजन का संचालन श्रीमती विमला नागला ने किया।