विकास में नहीं आने देंगे कमी-देवनानी

अजमेर, 06 फरवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी इलाकों की सड़कों का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है। नागरिकों को बरसात ही नहीं, सामान्य दिनों में भी आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, यही हमारा मुख्य ध्येय है। यही नहीं, उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही है और ना ही भविष्य में आने दी जाएगी।
देवनानी रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दो स्थानों पर सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिन-जिन इलाकों में सड़कों, नालियों और नालों की हालत खराब है और नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, उन सभी इलाकों में नागरिकों को सहूलियत देने के लिए सड़कें बनवाने पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि नई सड़कें बन जाने से नागरिकों को अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सड़कें टूटी-फूटी होने से ना केवल बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, बल्कि अनेक वाहन चालक और राहगीर आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं।
देवनानी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। लोहागल में सरकारी स्कूल का कायाकल्प किया जा चुका है। करीब साढ़े तीन करोड़ रूपए से पेयजल योजना को अमल में लाई गई, जिससे नल के माध्यम से घर-घर शुद्ध पानी पहुंचने लगा है। पानी की समस्या को देखते हुए एक टंकी बनवाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।
देवनानी ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत करीब 182.40 लाख रूपए की लागत से वार्ड 64 में पुलिस लाइन चैराहे से लेकर शास्त्री नगर चुंगी चैकी तक (1.5 किमी.) बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद रिंकू जादम, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, राजेंद्रसिंह राठौड़, त्रिलोक जादम, वीरेंद्रसिंह भाटी, पंकज भाटी, सुनील पारख, अशोक टांक, प्रदीप गौड़, ज्ञानचंद कोठारी, पवन कुमार गर्ग, विनोद वैष्णव, सुरेश सारण, महावीर पारीक, जगदीश खंडेलवाल, कैलाश मासीवाल आदि मौजूद रहे।
देवनानी ने इसी प्रकार ग्राम लोहागल स्थित अरावली नगर काॅलोनी में विधायक स्थानीय निधि से करीब 10 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक, अर्जुनसिंह रावत, राजेश शर्मा, सुनील मेघवाल, दरियाव सिंह, लोकेंद्र सिंह, बाबूलाल गुर्जर, भगवान सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!