अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री विष्णु माथुर के आकस्मिक निधन से अजमेर कांग्रेस में शोक की लहर है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल शिव कुमार बंसल अमोलक सिंह छाबड़ा कुलदीप कपूर फकरे मोइन अशोक बिंदल महेश चौहान आरिफ हुसैन सागर मीणा दयानंद चतुर्वेदी कैलाश कोमल इमरान सिद्दीकी डॉ संजय पुरोहित डॉ सुरेश गर्ग पार्षद कपिल सारस्वत हेमंत जोधा नितिन जैन गणेश चौहान मंजू बलाई अरुणा कच्छावा जय श्री शर्मा संगीता बंजारा सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्री विष्णु माथुर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेसियों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु माथुर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।