केकड़ी 16 फरवरी (पवन राठी)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु विधिक जागरूकता रैली का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के छात्र छात्राओं ने किया । रैली का शुभारंभ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी कुंतिल जैन एवं जे एम केकड़ी मर्यादा शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली का आयोजन न्यायालय परिसर केकड़ी से घंटाघर तक किया गया ,जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र व विधिक साक्षरता प्रभारी एवं व्याख्याता विनोद कुमार जैन, पुरुषोत्तम सैनी एवं शारीरिक शिक्षक रामधन जाट ,पीएलवी महेंद्र कुमार चंदेल मौजूद थे ।रैली के द्वारा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत दोनों पक्षों को आपसी सहमति व राजीनामे से सोहादपूर्ण वातावरण में पक्षकारान से विवाद निपटाया जाता है, इससे शीघ्र सुलभ न्याय, कोई अपील नहीं, सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना ,कोर्ट फीस वापसी ,अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं । राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 को न्यायालय में आयोजित होगी । आम जनता में इसकी जागरूकता हेतु इस रैली का आयोजन किया गया है।