केकड़ी 16 फरवरी (पवन राठी)संत रविदास जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किये चल रही थी वाहन में संत रविदास की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। शोभा यात्रा पुरानी केकड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर सरसडी गेट बसस्टैंड कचहरी के सामने से होते हुए तीन बत्ती चौराहा तेलियान मंदिर अजमेरी गेट घंटाघर सदर बाजार लोढ़ा चोक माणक चोक सूरजपोल गेट होते हुए सावर रोड स्थित समाज के छात्रावास पंहुच सम्पन्न हुई।शोभायात्रा के मार्ग में कस्बेवासियों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।