थैलीसीमिया पीड़ितों की सहायतार्थ 20 को होने वाला रक्तदान शिविर अब 25 को होगा आयोजित

केकड़ी 16 फरवरी(पवन राठी)अजमेर की थैलीसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 20 फरवरी को आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर अब 25 फरवरी को आयोजित होगा।संस्था के महामंत्री ईश्वर पारवानी ने बताया कि शिविर स्थल एम एल डी संस्थान पटेल मैदान यथावत रहेगा।शिविर का समय प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक रहेगा।
गौर तलब है कि इस रक्तदान शिविर से संग्रहित रक्त का उपयोग थैलीसीमिया से पीड़ित 248 बच्चो के रक्त संचरण हेतु ही किया जाएगा।
शिविर की तैयारियों में चंद्र प्रकाश दुबे – अविनाश दुबे -अनिरुद्ध दुबे- गब्बर सिंधी- रविन्द्र कोरवानी- भंवरलाल तेली-भंवर लाल चौधरी- छीतरमल-रामधन गुर्जर-कुमारी तरन्नुम-गणेश प्रजापति-एवम बालमुकुंद आदि सहयोग कर रहे है।

error: Content is protected !!