जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जनसुनवाई बुधवार को

श्रीमती सुशील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जनसुनवाई एवं जिला स्थापना समिति की बैठक का किया जायेगा आयोजन
दिनांक 22.02.2022। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में दिनांक 23.02.2022, बुधवार को मध्यान्ह् 12ः15 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति प्राप्त प्रकरणो की प्रकृति अनुसार कार्यवाही कर आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। जनसुनवाई में श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर एवं जिला परिषद व अधीनस्थ पांचो विभागो के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का किया जायेगा आयोजन। बैठक मे विभिन्न नियुक्ति, पदोन्नति एवं पदस्थापन प्रकरणो का अनुमोदन/निर्णय किया जायेगा।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!