कुंडलपुर में आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी द्वारा बड़े बाबा 1008 श्री आदिनाथ जी भगवान जी के महामस्तकाभिषेक व एक हजार से अधिक देश विदेश से आई भगवान की प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक कार्यक्रम में अजमेर सर्वोदय कॉलोनी के जैन समाज से गये महिला पुरुष अपनी 5 दिवसीय अविस्मरणीय यात्रा सम्पन्न कर अजमेर लौट गए हैं ।समिति के मनीष पाटनी ने बताया यह पांच दिवसीय यात्रा अजमेर से गुलगांव , जहाजपुर कुंडलपुर होते हुए द्रोणागिरी जी , आहार जी, पपौरा जी , देवगढ़ जी , सिरोंज जी ,चंदेरी जी, खण्डार गिरी जी , गोलाघाट तक की गई । इस यात्रा में श्री विनय गदिया , तारा चन्द सेठी ,पारस पाटनी, कमल कासलीवाल , सुभाष गंगवाल , महेश गंगवाल, मुकेश पाटनी , अशोक गोधा , माणक गंगवाल परिवार सहित व श्रीमती तारा देवी गदिया , श्रीमती रेणु पाटनी, श्रीमती मंजू जी छाबड़ा ने धर्मलाभ लिया ।