चेटीचण्ड पखवाडे में धार्मिक आयोजन की प्रचार सामग्री का विमोचन

पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

अजमेर 6 मार्च- पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आठवें चेटीचण्ड 2022 के धार्मिक आयोजन की तैयारी हेतु स्वामी कॉम्पलेक्स में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने की। पखवाडा का शुभारंभ 23 मार्च को जतोई दरबार नगीना बाग में संत महात्माओं के आशीर्वाद से धर्म ध्वजा पूजन कर किया जायेगा। पखवाडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया गया।
महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से होने वाले महोत्सव के लिये कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम का आयोजन व संयोजकों पर जिम्मेदारी तय की गई। कार्यकमों को सोशल मीडिया पर प्रचार हेतु भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच. लालवाणी को जिम्मेदारी दी गई। पखवाडे में अलग अलग कॉलोनियों व सामाजिक संगठनों की ओर धार्मिक आयोजन करने, चेटीचण्ड जुलूस के स्वागत सत्कार के अलावा युवाओं व मातृशक्ति के लिए भाषा व संस्कृति जुडाव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
बैठक में नरेन शाहनी भगत, जी.डी. वृंदाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, श्रीमती दिशा किशनानी, ओम हीरानंदाणी , प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, अजीत पमनाणी, ईश्वर टहिल्याणी, जयकिशन लख्याणी, महिला समिति की श्वेता शर्मा, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी,कुमार लालवाणी,अजीत मूलानी, भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, कोषाध्यक्ष हरी चंदनाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत, मनोज मेंघाणी, गिरीश लालवाणी, गोविन्द मनवाणी, घनश्याम टहिलयाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार जगदीश अबिचंदाणी ने प्रकट किया।

(प्रकाश जेठरा)
मो.9414279062

error: Content is protected !!