सामाजिक कार्यकर्ता धीरज गोयल ने किया 103 वी बार अपने रक्त का दान

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी की प्रेरणा एवम संयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता तोपदड़ा स्थित अम्बाबाड़ी कॉलोनी निवासी धीरज गोयल द्वारा अजमेर के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के जोनल ब्लड बैंक में पीड़ित एवम जरूरतमंद रोगी की सेवार्थ 103 वी बार अपने रक्त का स्वेच्छा से रक्त का दान कराया
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि 56 वर्षीय धीरज गोयल पिछले 36 वर्षों से लगभग हर तीन चार माह में अपने रक्त का दान करके रोगियों की सेवा करने में लगे हैं व क्लब द्वारा जब भी स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाता हैं अग्रणी श्रेणी में आकर अपने रक्त का दान करते है
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने रक्तदानदाता धीरज गोयल जिनका हेमोग्लोबिन 17 हैं के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए बताया कि इस अवसर पर जोनल ब्लड बैंक के अधिकारी डॉक्टर जी सी मीणा,चिकित्सक टीम,गंगासिंह शेखावत,क्लब के पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी,सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक आदि मौजूद रहे
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष

error: Content is protected !!