अजमेर ! अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे समाजसेवी एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा पार्षद नितिन जैन हेमंत जोधा ने दुर्घटना में मृत्यु होने पर हाँकर प्रेम प्रकाश के परिजनो को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ एक लाख की राशि स्वीकृत करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ जिला कलेक्टर अंशदीप एवं तहसीलदार प्रीति चौहान का आभार व्यक्त किया हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2022 को प्रातः नो नंबर पेट्रोल पंप के पास अखबार बांटने वाले हाँकर गौतम नगर निवासी प्रेम प्रकाश दुर्घटना में घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थीं। मृतक के परिजनों की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से उनके परिजनों को ₹100000 की सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं।