26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून को लेह लद्धाख में

आजादी के अमृत महोत्सव का होगा सिन्धु उत्सव
26 मार्च- 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 लेह लद्धाख में 23 से 26 जून को आयोजित की जायेगी जिसमें आजादी के 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का सिन्धु उत्सव के तहत देशभक्ति आधारित कार्यक्रम भी किये जायेगें।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का ऑनलाईन पंजीयन प्रारम्भ होगा। तीर्थयात्रा अलग अलग पांच मार्गों से चलेगी। वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली से होगी। सडक मार्ग की चार यात्राएंे होगी जो चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली -चंडीगढ़ से होगी।
इस वर्ष शहीद हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण देश भर में सभी ईकाईयों में कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं लेह लद्धाख में भी आयोजना किया जायेगा।
लेह लद्धाख में सिन्धु माता की पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजन के साथ एकता, अखण्डता, सद्भाव एवं समन्वय का प्रतीक सिन्धु दर्शन उत्सव आयोजित होगा। भारतीय सिन्धु सभा, हिमालय परिवार के साथ विभिन्न संगठनों की भागीदारी से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाता है।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!