भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान फर्जी – मसीह

अजमेर! राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आंकड़े फर्जी हैं भाजपा मिस कॉल पर सदस्यता देकर आमजन को मिसगाइड कर रही है। सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह आज अजमेर क्लब में पत्रकारों से ऐपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा फर्जी एवं बेमानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक शताब्दी से अधिक समय का गौरवमयी इतिहास रहा है एवं कांग्रेस कॉन्ग्रेस विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान था एवं कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक बलिदान का इतिहास रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिस कॉल दो सदस्य बनो अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि आज किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल देने से वह भाजपा का मेंबर बन सकता है ! जबकि कांग्रेस में डिजिटल एवं मैनुअल सदस्यता में सदस्य का वोटर आईडी नंबर एवं समस्त विवरण अंकित होता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर कांग्रेस की रीती नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगा एवं सदस्य बनाएगा !
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है एवं सदस्यता अभियान के बाद जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे !

सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह का आज अजमेर क्लब में पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह ने कांग्रेस पदाधिकारियों पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान पर चर्चा की एवं अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डिजिटल सदस्यता अभियान के राजस्थान के प्रभारी सीजू पी जाय ने कांग्रेसियों को डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रक्रिया की जानकारी दी ! इस अवसर पर कुलदीप कपूर शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर महेश ओझा नरेश सत्यवना चंद्रशेखर बालोटिया महेंद्र चौधरी ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पार्षद हेमल जोधा कपिल सारस्वत सर्वेश पारीक शाहजहाँ बीबी वसीम खान पिंकी बालोटिया आरिफ खान कुशाल कोमल नकुल खंडेलवाल वसीम खान रश्मि हिगोरानी भरत जाटव आजाद लखन अरूणा कच्छावा रजनी सोनी चेतन पंवार ईश्वर टहलयानी नाथू बावरी पीयूष सुनाना कुणाल ओड मनोज रजनीश प्रसाद मिश्रा राजेंद्र कोसियाल रवि कुमार गोपाल नायक विशाल इंद्रजीत सिंह चुंडावत दयाशंकर कोमल चंद्रशेखर धर्मेंद्र देवल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!