डाक कर्मियों ने की हडताल

आज दिनांक 28 मार्च 2022 – ऑल इंडिया पोस्टल यूनियन द्वारा ऑल इंडिया के अवाहन पर अपने जायज मांगो के लिए दिनाक 28/3/22 से 29/3/22 दो दिवस हड़ताल का आवाहन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए यूनियन मंडल सचिव करन सिंह ने बताया कि उक्त दो दिवसीय हड़ताल में अजमेर मंडल के अजमेर एच.ओ., सभी सब ऑफिस में हड़ताल रखी गई है। अरविन्द डोलकेडीया ने बताया कि हडताड में यूनियन ने नई पेंशन समाप्त करके पुरानी पेंशन लागू करने, डी.ए, व डी.डी.आर के एरीयर का भुगतान करने, निजीकरण को बंद करने व good very good bench mark remark की अनिवार्यता हटाई जाने बाबत् निम्न मांगो के लिए हड़ताड की गई है।
इस दौरान क्षेत्रीय सचिव सत्यनारायण सेन, एसटीएससी संघ के महावीर मीणा, शाखा संघ हेमेंद्र मीना, मंडल अध्यक्ष गंगा लेरी मीणा, शाखा सचिव लोकेश प्रजापति, अरविंद मंडौलिया, रंजीत, रत्नू देव सिंह, नवीन सोलंकी, लक्ष्मण रावत, अभिषेक सिंह राजावत, सीता राम मीना, ओम प्रकाश मीना, जितेंद्र आदि कर्मचारियो ने अपनी बात रखी।

(अरविन्द धौलखेडिया)
मो. 9829150953

error: Content is protected !!