आज दिनांक 31 मार्च 2022 – अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के द्वारा धौलपुर जिले के बाड़ी तहसील में सहायक अभियंता कार्यालय के अंदर विधायक बाड़ी द्वारा सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से मारपीट की गई व जानलेवा हमला किया गया इसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने हाथी भाटा में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह जानकारी देते हुए विनित कुमार जैन ने बताय कि विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए एवं साथ ही विधायक गिर्राज मलंगा के द्वारा जो अनुचित व्यवहार किया गया है उसकी भी अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने कड़े शब्दों में निंदा की गई।
प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र शर्मा, मुकेश बंसल, अवतार शर्मा, निर्मल शर्मा, योगेश कुंपावत, विनीत कुमार जैन, सचिन शर्मा, कीर्ति वर्मा, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनीत कुमार जैन
संयुक्त महामंत्री
अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ अजमेर
मो. 9414281335