नवस्वतसर की पूर्व संध्या पर भगवारैली से हुआ भगवामय शहर

रैली का जगह-जगह किया भव्य स्वागत
आज दिनांक 01 अपै्रल 2022 – राष्ट्रीय बजरंग दल अजमेर द्वारा नवस्वतसर की पूर्व सन्ध्या पर राष्ट्रीय अखण्डता के मुद्दे पर सद्भावना भगवा रैली का आयोजन किया गया जिसमें सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बंजरग दल के सदस्यों द्वारा जयकारा वीर बजरंगी, भारत माता के जयकारो के बीच रैली अलवर गेट चौराहे से प्रारम्भ होकर सुंदर झांकी, पुष्पा वर्षा के साथ भट्टा, लिंक रोड़, 9 नम्बर पेट्रोल पम्प, मार्टिन्टल ब्रिज, जादूगर, श्री नगर होते हुए माता मंदिर अलवर गेट पर सम्पन्न हुईं। रैली में सुंदर रामझांकि, अश्व झांकी तथा चारपहिया व दुपहिया वाहन समेत पैदल कार्यकर्ता अधिकाधिक संख्या में भगवा रैली में शामिल हुए। रैली का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत तथा अभिनदंन किया गया तथा विभिन्न व्यापारिक व शहर वासियों द्वारा द्वारा रैली में ठंडा मिल्करोज व फलो का वितरण किया गया।।
राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर मंत्री रोशन प्रकाश शर्मा ने बताया कि रैली का आयोजन काफी वर्षाे से चला आ रहा है, रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय अखण्डनता, व सद्भावना की भावनाओं का विकास करना तथा नववर्ष का त्यौहार मनाना है, रैली में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भाग लिया तथा रैली का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक अनीता भदेल जी व विभाग अध्यक्ष पंडित किशन शर्मा जी ने भगवा ध्वज दिखा के जय श्री राम के नारे के साथ किया। विभाग अध्यक्ष पंडित किशन शर्मा ने रैली के सफल आयोजन के लिये सभी कार्यकर्ताओं व शहर वासियो, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
भगवा रैली प्रबन्ध पदाधिकारी में अजय जोतियाना, मुकेश वैष्णव, पंकज, भीमदत, मीडिया प्रभारी, आशुतोष, चंदशेखर जोशी प्रमुख रहे।
इस दौरान समाजसेवी संग़ठन में राजस्थान ब्राह्मण महासंघ कि निर्मला शर्मा, पद्मा, सुमित्रा पाठक व विप्र सेना, हिन्द सेवा दल,हिन्दू वाहिनी तथा अनेक सगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रोशन प्रकाश शर्मा
महानगर मंत्री
मो. 7737046519

error: Content is protected !!