बालिकाओं की गुणवत्ता शिक्षा के लिए पाठशाला का उद्घाटन

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान ने एजुकेशन फॉर एव्री गर्ल्स परियोजना के अंतर्गत ग्राम पाबुथान में बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के लिए पाठशाला स्कूल का उद्घाटन किया गया। लीडी के सरपंच प्रतिनिधि भंवर लाल,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत, समाज सेवी मुकेश चौधरी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। सभी का संस्था प्रतिनिधयों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही पाठशाला स्कूल में चयनित बालिकाओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह रावत जी न बच्चो का हौसला बढ़ाया। शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। पाठशाला में बच्चो को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति के साथ साथ जुड़े रहने की शिक्षा दी जाएगी। पाठशाला स्कूल में ऐसी बालिकाओं का चयन किया जिनकी परिवार की आर्थिक स्तिथि कमजोर है. जिनकी उम्र 10 साल से 18 साल के बीच है । साथ ही ऐसी बालिकाएं जो ड्रॉपआउट है। संस्था के कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा का यह मानना है की संस्था का यह प्रयास बालिकाओ के उज्वल भविष्य को साकार बनाने में कारगर सिद्ध होगा।

error: Content is protected !!