आज दिनांक 4 अप्रैल (पवन राठी)सोमवार को केकड़ी माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में 19 बहनों का गणगौर का सामूहिक उद्यापन महेश वाटिका में लगाया गया । माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने बताया कि सभी मंडल सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा । साथ ही माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा, सचिव टीकम आगीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष छीतर मल न्याति , विरदी चंद डोडिया, पुरुषोत्तम काबरा , धर्मी चंद न्याति, अवनीश न्याति, राजेश डागा की सेवा सराहनीय रही । इस अवसर पर महिला मंडल की सुनीता मूंदड़ा, सविता डोडीया ,उषा जेथलिया , मधु मूंदड़ा , मंजू चौधरी, आभा बेली, मधु काबरा, सुशीला तोषनीवाल, कंचन नवाल , इंदिरा , ममता न्याति व सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे । 19 बहनों के उद्यापन में 380 महिलाओं ने सामूहिक भोज का आनंद लिया । अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व सचिव किरण राठी ने सभी का आभार प्रकट किया ।