केकड़ी 4 अप्रैल(पवन राठी)अखंड सुहाग की कामना के साथ सोमवार को गणगौर का त्योहार मनाया गया।
इस अवसर पर नव विवाहिताओं व सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर शिव पार्वती के प्रतीक ईशर गणगौर की पूजा की।माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं अर्पित की उसके बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया।
भंवर म्हाने पूजन ड्यो गणगौर व अन्य राजस्थानी गीतों की धुनों पर महिलाओं ने ईशर गणगौर का रूप धर सवारी निकाली नवविवाहिताओं ने पीहर में गणगौर की पूजा की और ससुराल से सिंजारे में आये नए वस्त्र आभूषण धारण कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।इसके साथ ही अविवाहिताओ ने सोलह श्रृंगार कर अपने लिए श्रेष्ठ वर की मन्नते मांगी।इस पर्व पर अनेक महिलाओं के उजरने भी दिए गए।
पूजा अर्चना से पूर्व महिलाएं बगीचों से दूब व जल के कलश लेकर आई।