भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महाराणा प्रताप मण्ड़ल द्वारा मारोठिया पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को टिकाकरण को लेकर प्रोत्साहित किया। साथ ही जिन विधार्थियो ने कोविड 19 का टिकाकरण करवा लिया उन्हें सेवा सप्ताह कार्यकर्म के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पारितोषिक दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चोहान, महामंत्री अंकुर मित्तल, मंत्री मनिक मोदी, प्रचार मंत्री मनीष बंसल, मंडल मंत्री बृजकिशोर शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन भाटी बुथ अध्यक्ष पियुष चौहान, ओमप्रकाश चौहान उपस्थित थे।