भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

आज 14 अप्रैल 2022 को अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के निर्देशानुसार अजमेर जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर गुरुवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया |इस अवसर पर केकडी विधानसभा में ब्लॉक अध्यक्ष चेतन दास रेगर एवं केकडी विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद कोली एवं सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली निकाली |अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमें जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि बाबा साहब का आज जन्मदिन है,आपने आमजन को अकाट्य मौलिक अधिकार दिलाए हैं | डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान शायद ही किसी से छिपा है | संविधान मसौदा समिति के मुखिया के रूप में अंबेडकर का यह योगदान भी कम महत्वपूर्ण नहीं है | जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा ने बताया कि उन्होंने न केवल सत्ता के तीनों अंगों में संतुलन को प्राथमिकता दी ,बल्कि चौथे और सबसे मजबूत स्तम्भ आमजन को अकाठ्य मौलिक अधिकार दिलाए | जिला महासचिव जितेंद्र चौधरी ने बताया कि भारतीय संविधान के निर्माण मेंबाबा साहब का सक्रिय सहयोग रहा है| हमारा संविधान बाबा साहब की ही देन है| जिला महासचिव डॉ राकेश शर्मा ने डॉक्टर अंबेडकर के संघर्ष को प्रेरणादायक बताया |इस अवसर पर अजमेर जिला सेवा दल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी,जिला महासचिव जितेंद्र चौधरी,राकेश शर्मा,जिला प्रवक्ता,विवेक कड़वा,मूलचंद कोली,सुरेश पाराशर,रामलाल नगवाड़ा,राजेंद्र कोठारी ,मोहम्मद असलम सहित अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,रैली एवं गोष्टीमैं भाग लिया |

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल

error: Content is protected !!