करोड़ो के खेल में प्राचार्य को बनाया मोहरा

राजनीतिक दांव पेंच में प्राचार्य सोनी को किया ए पी ओ
———————————————–
केकड़ी 14 अप्रैल(पवन राठी)महात्मा गांधी पायलेट उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की विगत दिनों सम्पन्न एस एम सी बैठक का मुद्दा शहर में इन दिनों चर्चा का एवम राजनीतिक दाव पेच का विषय बन
चुका है।इसकी गाज विद्यालय की प्रिंसिपल सोनू सोनी पर ए पी ओ के रूप में गिर चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने राज्य के मुख्यमंत्री को अपने साथ प्रिंसिपल द्वारा अभद्रता की शिकायत की गई उसके बाद शिक्षा निदेशालय द्वारा प्राचार्य सोनू सोनी को ए पी कर दिया गया।
पड़ताल में सामने आया कि प्राचार्य द्वारा पालिका अध्यक्ष के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नही की गई और यही सत्य शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है।जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्राचार्य सोनू सोनी को करोड़ो के भूमि के खेल में राजनीतिक दांवपेंचों के तहत मोहरा बनाया गया है।
स्टाफ है प्रिंसिपल के समर्थन में —
====================
महात्मा गांधी राजकीय पायलेट उच्च माध्यमिक विद्यालय का पूरा स्टाफ प्राचार्य सोनू सोनी के समर्थन में है
।स्टाफ का कहना है कि प्राचार्य पर लगाये गए सभी आरोप मनगढ़ंत एवम निराधार है।इसके बावजूद भी स्टाफ राजनीतिक कारणों से मौन है ।
स्टाफ ने बताया कि एस डी एम सी मीटिंग में पटेल मैदान के पास विद्यालय की भूमि पर पालिका द्वारा बिना विद्यालय की अनुमति के करवाये जा रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति थी क्योकि उक्त भूमि का मालिकाना हक विद्यालय का है और पालिका द्वारा मन मर्जी से अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था जिसे पालिका अध्यक्ष द्वारा तोड़ मरोड़ कर राजनीतिक रंग दिया जाकर प्राचार्य सोनू सोनी को मोहरा बनाया गया है क्योंकि प्राचार्य द्वारा सत्य एवम हकीकत से रूबरू करवाया जा रहा था एवम निर्माण कार्य मे कुछ शर्तें रखने का हौंसला दिखाया था जो अवसर वादी राजनेताओं को पसंद नही आया और बड़े नेताओं के ऐसे मरोड़ उठी की वे तिलमिला गए की एक प्रिंसिपल की यह मजाल की वह हमारे सम्मुख शर्ते रखे वो तो यह चाहते है कि सभी की तरह प्रिंसिपल भी यस मैन बनकर रहे।
नेताओ को बच्चो के खेल मैदान और उनके भविष्य से कोई सरोकार नही केवल करोड़ो के खेल से मतलब है बस।

error: Content is protected !!