सांप्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे खतरनाक राजनीतिक हथियार है -सिंह

अजमेर! मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक उन्माद भारतीय जनता पार्टी का सबसे खतरनाक राजनीतिक हथियार है !भारतीय जनता पार्टी धार्मिक उन्माद एवं नफरत फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रही है।
राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्यता बढ़ती जा रही है चारों ओर धार्मिक उन्माद एवं नफरत फैलाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर फैला चलाना है तो महंगाई पर चलाओ सामाजिक बुराई पर चलाओ बेरोजगारी पर चलाओ राजनीतिक प्रतिद्वदियों पर नहीं !
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के विकास की बात नहीं करके धर्म राष्ट्रवाद एवं हिंदुत्व की बात कर देश की जनता को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती इसलिए हथियार के रूप में कभी जज्बात को ,तो कभी जान को हथियार बनाती है सांप्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे बड़ा खतरनाक राजनीतिक हथियार है।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 10 से 15 करोड़ लोगों को सन 2014 से पहले गरीबी की रेखा से नीचे से निकाल लिया था परंतु मोदी सरकार की अकुशल प्रबंधन ने उन्हें वापस गरीबी की रेखा के नीचे धकेल दिया है !
उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड आर्थिक पैकेज का गरीब मजदूर किसान मध्यमन परिवारों एवं लघु उद्योगों को नहीं मिला है , अमीर अमीर बनता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है और यह खाई बढ़ती जा रही है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अजमेर आगमन पर पूर्व मंत्री जसराज जयपाल पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल महेंद्र सिंह रलावता शिव कुमार बंसल कुलदीप कपूर फकरे मोइन राजेंद्र नरचल राजनारायण आसोपा पार्षद कुशाल कोमल नकुल खंडेलवाल रोहित चौहान सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मखमली चादर पेश कर जियारत की एवं देश एवं प्रदेश में अमन चैन शांति के दुआ मांगी।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के पुत्र की शादी में शिरकत कर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

error: Content is protected !!