भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने जो भी प्रत्याशी खड़े करेगी वह जिद्दी, जुनूनी और कमजोर तबके के आर्थिक रूप से सताए हुए पीड़ित व्यक्तियों को ही टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी,
यह घोषणा आज भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय कमेटी के चुनावी विचार मंथन सभा में व्यक्त किए,
साथ ही उन्होंने कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्तों के पद चिन्हों पर चलने वाले जिद्दी जुनूनी और देश के प्रति सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने वाले समर्पित व्यक्तियों को ही पार्टी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संदर्भ बताया की यह निर्णय भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी को इसलिए लेना पड़ा की पार्टी द्वारा जिन व्यक्तियों को टिकट देती है उनमें से कुछ लोग अंतिम मौके पर दूसरी पार्टी के बाहुबली करोड़पति प्रत्याशियों से पैसे लेकर चुनाव मैदान से हटकर बैठ जाते हैं जिससे ऐसे प्रत्याशियों के बदनामी के कारण पार्टी की छवि भी खराब होती है, साथ ही उपरोक्त बी.पी.एल पार्टी की राष्ट्रीय विचार मंथन सभा में उन्होंने घोषणा की पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जन सहयोग से चुनावी फंड राशि एकत्रित कर पार्टी के प्रत्येक विधानसभा प्रत्याशियों के लिए 10 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान पार्टी स्तर पर निर्णय लिया जाएगा साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से पार्टी के प्रति वफादारी का प्रोफॉर्मा स्टांप पेपर पर देने वाले को ही चुनाव लड़ने हेतु टिकट दिया जाएगा,
भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी द्वारा उम्मेद भवन, द्वारका सेक्टर-9 दिल्ली में आयोजित चुनावी विचार मंथन सभा में प्रदेश मध्य, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि कई अन्य प्रदेशों से सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाग लिया