धरती हमारी माॅ, बचाने हेतु सब मिलकर करें प्रयास-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 22 अप्रेल।
भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि धरती माॅ बचेगी तो हमारा जीवन भी बचेगा। पृथ्वी को बचाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना ही होगा। देवनानी ने यह बात शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर चर्चा के दौरान जनता को संदेश देते हुए कही।
देवनानी ने कहा कि धरती को हमने केवल मिट्टी नहीं माॅ माना है। जीवन जीने के लिए जो चाहिए वह हमको धरती माॅ से मिलता हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से मनुष्य ने इसकी घोर उपेक्षा की। चंद स्वार्थवश ज्यादा फसल लेने के चक्कर में सीमा से ज्यादा कैमिकल्स का उपयोग किया गया। जैविक खेती करना छोड दिया जिसके कारण से धरती माॅ धीर- धीरे बंजर बनती चली गई। मनुष्य ने जो भूल की है उसे सुधारने की आज आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि धरती बचाने की दिशा में ईशा फाउण्डेशन संगठन ने ‘जर्नी टू सेव साॅइल’ अभियान की शुरूआत की है। इसके अलावा भी अपने आस-पास अनेक सामाजिक संगठन है जो धरती बचाने को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं। हमें ऐसे संगठनों से जुडते हुए इस मुहिम को आगे बढाने में अपनी महत्ती भूमिका निभानी चाहिए। जहां हम रहते है वहाॅ आसपास हमारी ओर से प्रदूषणमुक्त पेड-पौधों की सुरक्षा, यूरिया की बजाए जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग इत्यादि छोटे छोटे प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि समय रहते धरती को बचाया जा सके।

error: Content is protected !!