कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में 6 प्रश्न कांग्रेस दल से जुडे पूछे जाने पर भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। देवनानी ने कहा कि लगातार खोती जनाधार से परेशान कांग्रेस और प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हल्के हथकंडे अपनाने को आमादा है। कक्षा 12वीं के परीक्षा प्रश्न पत्र में छह-छह प्रश्न कांग्रेस दल से जुडे पूछे जाना दोनों की ओछी मानसिकता का प्रमाण है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खोती जा रही है। सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य 50 लाख रखना और तमाम प्रयासों के बावजूद भी महज 19 लाख सदस्य ही बना पाना इसकी बानगी है। कांग्रेस अपने जनाधार बचाने के लिए हल्के से हल्के हथकंडे अपनाने को आमादा है, जिसके चलते कांग्रेस द्वारा सरस्वती के मंदिरों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में 6 प्रश्न कांग्रेस पार्टी से जुडे पूछे जाना से कांग्रेस की घटिया मानसिकता सबको ध्यान में आ गई है।
उन्होंने कहा कि ओछी मानसिकता के आधार पर कांग्रेस अपना प्रचार-प्रसार तो नहीं कर पाएगी परंतु यह निश्चित मानिए खुद अपने आप को इतिहास में बदल ही जाएगी। अपनी घटिया मानसिकता के चलते धीरे-धीरे सिमटकर कांग्रेस दो प्रांतों तक तो आ पहुंची है और वह दिन भी दूर नहीं जब देश से पूरी तरह से मिट जाएगी। परीक्षा में खुद से जुडे प्रश्नों पूछने वाली कांग्रेस एक दिन स्वयं प्रश्न बनने वाली है। देवनानी ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आगाह करते हुए ऐेसे हल्के हथकंडों से बाज आने की सीख दी है।