*आनासागर झील में बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने एवं बदबू से निजात दिलाने की मांग*
अजमेर! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा डॉ संजय पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने एवं बदबू से निजात दिलाने की मांग की। कांग्रेसियों ने अशोक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया कि नगर निगम अजमेर नगर विकास प्राधिकरण ,मत्स्य विभाग एवं सिंचाई विभाग के आपसी तालमेल के अभाव में ऐतिहासिक आनासागर झील में की दुर्दशा हो रही हैं एवं जल प्रदूषण बढ़ रहा है। आनासागर झील से एक बड़े क्षेत्र में भयंकर बदबू फैली हुई है जिससे महामारी एवं संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर की महापौर एवं अजमेर उत्तर एवं दक्षिण के विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं यह तीनों अजमेर में के विकास के कार्य करने के बजाए आपस में ही लड़ रहे हैं, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिसका खामियाजा अजमेर की जनता को भुगतना पड़ रहा हैी अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है वह राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है।
कांग्रेसियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हस्तक्षेप कर जिला प्रशासन को सभी विभागों के समन्वय से आनासागर ऐतिहासिक झील आना सागर में बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने एवं बदबू से निजात दिलाने का आग्रह किया है !