राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला मण्डल द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला मण्डल अजमेर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दिनांक 04.04.2022 को दाधीच वाटिका सावित्री चौराहा पर महिला अध्यक्ष सुलोचना शुक्ला की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि पं. सुदामा शर्मा की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिला द्वारा गायन, नृत्य, हाऊजी चेयर रेस व अन्य खेलों का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती संगीता शर्मा राधिका विजेता शुक्ला, आभा भारद्वाज, अनिता रानी ममता ओझा, विनीता जैमन, कुसुम मिश्रा ने भाग लिया साथ ही प्रत्येक दो माह में मीटिंग वार्ड स्तर पर आयोजित किये जाने का निर्णय किया प्रथम मीटिंग वार्ड एक पर आयोजित जुलाई प्रथम सप्ताह में की जायेगी अभी तक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा व अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया जायेगा साथ ही कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले श्रीमती आभा भारद्वाज, विजेता शुक्ला, राधिका मिण्डा, ममता ओझा, संगीता शमा्र आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें इस अवसर पर हरिप्रसाद शुक्ला, देवकी दाधीच, लोकेश मिण्डा, महासचिव अशोक शर्मा, आदि ने महिला मण्डल को सम्बोधित किया। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा पर सम्पूर्ण महिला मण्डल ने सहयोग व भाग लेने के लिये आभार व्यक्त किया।
महेश ओझा
मो. नं. 9414708655

error: Content is protected !!