धार्मिक शिक्षण दिनांक 15 मई से 25 मई तक

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एंव युवामहिला संभाग अजमेर की छोटे धडे की नसीया जी मे धार्मिक शिक्षण शिविर आयोजन व अन्य बिंदुओं हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे समिति की कार्यकारिणी सदस्य,सभी इकाई की अध्यक्ष,मंत्री ने अपने विचार रखते हुए आवशक निर्णय लेते हुए यह तय किया कि आगामी 15 मई से 25 मई तक अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों पर श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के सहयोग से एवम संरक्षक जयपुर निवासी श्रीमती शीला जी डोडिया के निर्देशन में धार्मिक शिक्षण संस्कार शिविर लगाएंगे जिसमे पुरुषवर्ग,महिलाएं व बच्चे भाग लेंगे
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस प्रकार के शिविर लगाकर धर्म की प्रभावना की जा रही है लेकिन कोरोनाकाल के कारण विगत दो वर्ष से इसका आयोजन नही हो पाया था जिसे पुनः व्यवस्थित रूप से लगाने हेतु श्रमण संस्कृति संस्थान के प्रशिक्षित विद्वान व विदुषियो के सहयोग लेते हुए अजमेर समिति की विभिन्न इकाईयों के माध्यम से लगाए जाएंगे जिससे धर्म की प्रभावना बढ़ेगी
मंत्री सोनिका भैंसा ने बताया कि शिविर का समापन दिनांक 25 मई को होगा जिसमे प्रतिभागी धर्मावलंबियों को सम्मानित किया जाएगा
बैठक में समिति अध्यक्ष शिखा बिलाला,पूर्व अध्यक्ष रोशनी सोगानी,उपाध्यक्ष रूपल गोधा,पार्षद रूबी जैन कार्यकारिणी सदस्यसहित सभी इकाई अध्यक्ष, मंत्री व सदस्यो ने भाग लिया
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!