अजमेर ! अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने अजमेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता रूप नायक को गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर उपचार के लिए ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी श्री हेमंत भाटी के आग्रह पर जवाहर फाउंडेशन के रिजु झुनझुनवाला ने कांग्रेसी कार्यकर्ता रूप नायक को गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर उपचार के लिए ₹51 हजार की सहयोग राशि आज दी!
इस अवसर पर राजस्थान स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्यमंत्री मुमताज मसीह,राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, सेवादल के प्रभारी विष्णु शर्मा ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन, अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महासचिव शिव कुमार बंसल, मनोनीत पार्षद हेमन्त जेधा ,मनोनीत पार्षद लोकेश चारण और नितिन जैन तथा पार्षद द्रोपती कोली आदि की उपस्थिति में आर्थिक सहायता दी।