पहली बार मे जैसलमेर राज्य स्तरीय सदभावना कप की उप विजेता

जैसलमेर जिले से पहली बार राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट सदभावना कप प्रातियोगिता खेलने जयपुर गई जेसलमेर टीम ने टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की उप विजेता रही।।शनिवार को रेलवे ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में जैसलमेर सीकर से 45 रन से हारकर उप विजेता बनी।।
टीम प्रमोटर राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर की टीम में युवा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया।जिसकी बदौलत टीम फाइनल तक पहुंची ।टीम के राहुल राहड़,गगनजीत,लोकेश,नरेंद्र, तनेराव सिंह सहित खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर भविष्य की बेहतर टीम की उम्मीद जगाई।।फाइनल मुकाबले में सीकर ने 118 रन बनाए थे जिसके मुकाबले जैसलमेर टीम 78 रन बना पाई।।जैसलमेर टीम के कल जैसलमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पहले प्रयास में उप विजेता बनना भी उपलब्धि है।।सीकर जैसी मजबूत टीम जिसमे प्रोफेशनल खिलाड़ी खेलते है को कड़ी टक्कर दी।।
जैसलमेर टीम उप विजेता ट्रॉफी के साथ रविवार सुबह दस बजे जैसलमेर पहुंचेगी। टीम का गड़ीसर चौराहे पर स्वागत किया जाकर वाहन रैली के साथ कार्यक्रम स्थल लाया जाएगा। यही उनका स्वागत किया जाएगा।।

error: Content is protected !!