-पिछले वित्तीय वर्ष में 16 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए, कुछ पूरे हो गए, कुछ चल रहे हैं
-उत्तर क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के कराए जाते हैं विकास कार्य
-देवनानी ने कहा, जनता को समस्याओं से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता
अजमेर, 8 मई। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष में करीब 20 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होने के साथ कायाकल्प भी होगा। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न समस्याओं से निजात मिलेगी।
पूर्व षिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करीब 16 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से अनेक कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य चल रहे हैं। इनमें सड़क व नाली निर्माण के अतिरिक्त उद्यानों का कायाकल्प, सामुदायिक भवनों के निर्माण व मरम्मत, पुलिस थानों में विभिन्न कार्य आदि शामिल हैं। देवनानी ने बताया कि इसी प्रकार उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में कोरोना महामारी को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, पंचषील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वैषाली नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विभिन्न चिकित्सा उपकरण, एम्बुलेंस और अन्य साधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक कोष व मुख्यमंत्री बजट घोषणा में मिले धन की पाई-पाई उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास पर खर्च की जाती है।
देवनानी ने बताया कि वे इस विधानसभा क्षेत्र में सभी वार्डों में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता को समस्याओं से निजात दिलाना और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अनेक वार्डों में जनता सड़क व नाली की समस्या से परेषान है, जिसे देखते हुए सड़कें और नालियां बनाने पर भी ज्यादा जोर दिया गया, ताकि लोगों को टूटी-फूटी सड़कों-नालियों की समस्या और गंदगी से निजात मिल सके। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कें बनने से आए दिन होने वाली दुर्घटना भी नहीं हों।
वार्ड 72 में निर्माण कार्य का शुभारंभ –
देवनानी ने रविवार को वार्ड 72 में षिव मंदिर के पास करीब पांच लाख रूपए की लागत से सड़क और पहाड़ी क्षेत्र में सीढ़ियां बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवनानी का स्वागत करते हुए यह कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि वे विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने पानी की समस्या का जिक्र करते हुए आमजन और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस समस्या को अपने-अपने क्षेत्र में पुरजोर तरीके से उठाएं।
शहर में भारी पेयजल संकट
देवनानी ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से पूरा शहर जल संकट से जूझ रहा है। इन दिनों 72 से 96 घंटे में पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे त्राहि-त्राहि मची हुई है। भारी गर्मी के कारण के भू-जल स्तर भी नीचे जा रहा है, जिससे लोगों को हैंडपंपों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अनेक क्षेत्रों म ंतो 96 घंटे बाद भी काफी कम प्रेषर से पानी सप्लाई किया जा रहा है, उससे जनता को पीने लायक भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि यदि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पेयजल किल्लत का जल्द समाधान नहीं किया, तो जनता को मजबूरन आंदोलन पर उतरना पड़ेगा। कार्य शुभारंभ के मौके पर उप महापौर नीरज जैन, गोपाल शर्मा, राजेष शर्मा, अनिल पारीक, अजय नरूका, पूनम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।