विधि-विधान से चालू कराई जाए डायलिसिस यूनिट-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 8 मई। पूर्व षिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा को पत्र लिखकर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के नेफ्रोलाॅजी विभाग में किडनी रोगियों के लिए स्थापित डायलिसिस यूनिट जल्द शुरू करने की मांग की है, ताकि मरीजों का इसका लाभ मिल सके।
देवनानी ने पत्र में कहा है कि डायलिसिस यूनिट बनकर तैयार हो गई है। इसमें 12 बेड, डायलिसिस मषीनें और अन्य उपकरण लगाए जा चुके हैं, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में अस्पताल प्रषासन इस यूनिट को चालू नहीं कर पा रहा है। ऐसे में मरीजों को परेषान होने के साथ प्राइवेट अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यदि यह यूनिट चालू हो जाती है, तो मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पत्र में कहा गया है कि किडनी रोगियों को डाॅक्टर के परामर्ष पर हर सप्ताह-पखवाडे़ में डायलिसिस कराना जरूरी होता है। डायलिसिस नहीं होने की स्थिति में मरीज की हालत बिगड़ जाती है।
देवनानी ने चिकित्सा मंत्री से कहा है कि यदि उद्घाटन करने के लिए आपको, जिले के प्रभारी मंत्री या अन्य मंत्री को फुर्सत नहीं है, तो अस्पताल प्रषासन को निर्देष देकर विधि-विधान से पूजा कराकर इस यूनिट को चालू करा दिया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिले और उन्हें प्राइवेट अस्पतालों के यहां चक्कर नहीं काटने पड़े। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उन गरीब मरीजों को परेषानी होती है, जो प्राइवेट अस्पतालों में डायलिसिस नहीं करा सकते हैं। यदि मजबूरी में डायलिसिस कराते हैं, तो मनमानी फीस देनी पड़ती है। नेहरू अस्पताल अजमेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है और यहां केवल अजमेर ही नहीं, पड़ौसी जिले नागौर, भीलवाड़ा और टोंक के अलावा पाली जिले के अजमेर जिले से सटे गांवों व कस्बों के लोग भी इलाज कराने के लिए आते हैं।

error: Content is protected !!