नानी बाई रो मायरो गीता भवन में 6 जून से

केकड़ी 25 मई(पवन राठी) श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी के तत्वाधान में गीता भवन डंड का रास्ता केकड़ी में नानी बाई का मायरो की कथा का आयोजन किया जाएगा । श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर 6 जून से 8 जून तक गीता भवन में दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक भागवत रसिक संत श्री अवधेश जी महाराज के द्वारा श्री कृष्ण प्रेम में डूबी कथा *नानी बाई रो मायरो* का आयोजन किया जाएगा । सभी सत्संग प्रेमियों से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कथा का आनंद प्राप्त करें ।

error: Content is protected !!