श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 29 मई रविवार को

अजमेर 28 मई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 29 मई रविवार को सांयकाल 5ः00 बजे संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में केसर रेस्टोरेन्ट, सिने वर्ल्ड के पास, हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) अजमेर में आयोजित की गयी है।
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर के महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सामुहिक ईश वंदना व स्तुति प्रार्थना के साथ बैठक का शुभारंभ होगा, इसके बाद गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जायेगा व उसका अनुमोदन कराया जाएगा। संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया जाएगा फिर संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी जाएगी इसके पश्चात सांस्कृतिक व मनोरंजन तथा भजनों का कार्यक्रम होगा।
संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से इस बैठक में आवश्यक रूप से समय पर शामिल होने का आग्रह किया है।

(प्रवीण अग्रवाल)
महासचिव
9530254798,81131708

error: Content is protected !!